Visitors have accessed this post 1170 times.

सिकंदराराऊ : अमोल चंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई और उन्हें दातों की महती उपयोगिता के बारे में समझाया गया। स्वास्थ्य सही रखने में दातों का महत्व अत्यावश्यक है । दांतों का परीक्षण विशेष प्रकार के उपकरणों द्वारा किया गया तथा व्यक्तिगत एक एक विद्यार्थी के दांतों को देखकर जो कमी देखी गई, उसके लिए आवश्यक सुझाव स्वरूप प्रिसक्राइब किया गया।
डॉ वरुण गुप्ता एवं डॉ सुप्रिया गुप्ता का इस अवसर पर विशेष सहयोग रहा। कैंप का शुभारंभ स्कूल के एमडी विपिन वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दांतों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल जाती हैं। जिनसे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार, अनूप गुप्ता , राजेश भारद्वाज , कुमारी मिताली वार्ष्णेय, नीतू तोमर , कुमारी खुशी शर्मा का सहयोग रहा।

vinay

यह भी देखें :-