Visitors have accessed this post 280 times.

सिकंदराराऊ : धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी एवं वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में शिव पूजन किया गया। जिसमें महानिर्वाणी अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंद पुरी जी महाराज विशिष्ट रूप से उपस्थित थे। पवित्र श्रावण मास में शिव पूजन विशेष कल्याणकारी है।
आचार्य गौरव शास्त्री, शिव कुमार शास्त्री ने जनकल्याण की भावना से आयोजित शिव पूजन में भगवान रूद्र के सहस्त्र मंत्रों पर पूजा अर्चना कराई।
परम पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंद पुरी जी महाराज ने कहा जल, वायु , धरा एवं प्रकृति के दोहन को रोकना भी शिव आराधना है। पुराणों में लिखा है आदिशक्ति मां दुर्गा त्रिलोक के स्वामी ब्रह्मा, विष्णु, महेश सभी प्रकृति के सच्चे उपासक रहे हैं। उन्होंने मानव जाति के कल्याण, सृष्टि के पालन हेतु पर्वतों पर आश्रय लेकर सभी को इस प्रकृति के दोहन वृक्षों का कटान गंगा, यमुना एवं अन्य पवित्र नदियों से बालू बदरपुर चंबल आदि का दोहन कर प्रकृति का दोहन किया जा रहा है। जिससे समूचे विश्व की जलवायु प्रभावित है । शिव पूजा के दौरान देशभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली। पूज्य स्वामी श्री ने सभी शिव भक्तों से घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा फहराए जाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर चेतन शर्मा, जितेंद्र गोविल, आकाश दीक्षित, अरुण दीक्षित, अशोक उपाध्याय , राजीव चतुर्वेदी , मोहित यादव , प्रकाश कश्यप , दुर्वेश पचौरी , संदीप नेताजी आदि शिव भक्त उपस्थित थे।

vinay

यह भी देखें :-