Visitors have accessed this post 964 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिससे चोरी की एक ट्यूबवेल की मोटर बरामद हुई है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ओमवीर सिंह पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा पीड़ित के ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर लेने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भवानी शंकर शर्मा के सुपुर्द की गई थी। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने अभियुक्त गौरव यादव पुत्र अजय पाल सिंह निवासी गांव खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ को चोरी की मोटर सहित कासगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया ।

यह भी देखें :-









