Visitors have accessed this post 676 times.

सिकंदराराऊ : पुलिस द्वारा 2 पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया है। निशादेही पर चोरी की एक भैंस बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो पशु चोरों राहुल यादव पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम जुलापुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस तथा दिनेश पुत्र रामवीर निवासी ग्राम मोजीपुर गदनपुर थाना सकरोली जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया । जिनकी निशानदेही पर चोरी की एक भैंस बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह , उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार एवं पुलिसकर्मी विशाल , गौरव कुमार एवं सौरभ शर्मा शामिल थे।

vinay

यह भी देखें :-