Visitors have accessed this post 1580 times.
हाथरस : शनिवार को मुरसान ब्लाक के गांव सुसावली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान राकेश कुमार एवं आशाओं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर मौसम में बदलाव आने पर होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया। लोगों को घर में रखे फ्रिज और कूलर आदि की समय-समय पर साफ-सफाई करने के लिए बताया गया। जिससे मच्छरों से होने वाली बीमारी मलेरिया से बचाव हो सके। टीम द्वारा संचारी रोगों के संबंधित सोर्स रिडेक्शन ,जन जागरूकता तथा आशा कार्य का निरीक्षण किया गया ।
इस मौके पर डॉ विकास, डॉ सौरभ उपाध्याय, नरसिंह मीणा, पिंकी, नागेंद्र कुमार, लोकेश कुमार एवं मलेरिया टीम के प्रीति सेंगर, पूजा गुप्ता, राम कुमार, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।









