Visitors have accessed this post 938 times.
सिकंदराराऊ : सशक्त बेटी सुंदर समाज प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी बेटियों को आगामी 28 अगस्त दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे नगर के राजकमल पब्लिक स्कूल इकबालपुर में आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर बेटियों को अपनी बात रखने का अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी उदय पुंढीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम 7 अगस्त को होना था लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। कार्यक्रम 28 अगस्त को राजकमल पब्लिक स्कूल में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैl उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन स्वरूप बेटियों को तीन स्कूटी, तीन लैपटॉप तथा तीन टेबलेट का वितरण किया जाएगा । जिनमें से दो स्कूटी, दो लैपटॉप तथा दो टेबलेट योग्यता के आधार पर मिलेंगे और एक – एक स्कूटी, लैपटॉप एवं टेबलेट का वितरण लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा । कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को प्रोत्साहित करना है।









