Visitors have accessed this post 230 times.

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के मैदान पर कोई जोड़ नहीं है। मैदान के बाहर भी विराट किसी से कम नहीं हैं। वह कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी कमाई को लेकर। इस बीच विराट कोहली ने मुंबई में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। विराट ने इसका नाम ‘वन8 कम्यून’ रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है।विराट कोहली ने अपना यह रेस्टोरेंट मशहूर गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले में बताया था। जिसे कभी गौरी कुंज के नाम से जाना जाता था। रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली ने जुहू स्थित इस प्रोपर्टी को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली के साथ टीवी एक्टर और होस्ट मनीष पॉल भी हैं। विराट ने उन्हें अपने रेस्टोरेंट का टूर कराया। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी भी दी।
वीडियो में विराट कोहली ने किशोर कुमार के बारे में कहा, ‘उनके गीतों ने वाकई मुझे छू लिया है। जब भी कोई व्यक्ति मुझसे पूछता कि आप किससे मिलना चाहेंगे, मैं किशोर दा का नाम हमेशा करता हूं क्योंकि वह सिर्फ करिश्माई थे।विराट कोहली इस वीडियो में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाते नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट के अंदर विराट की जर्सी भी देखी जा सकती है। उसपर नंबर 18 भी लिखा है। इसकी ओपनिंग 8 अक्टूबर को हो रही है। हालांकि विराट कोहली इस मौके पर मौजूद नहीं रहेंगे। वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने हॉस्पिटैलिटी कारोबार में कदम रखा है। वह इसी नाम के रेस्तरां की एक चेन के मालिक हैं। इसके दिल्ली, कोलकाता और पुणे में आउटलेट हैं। इसके अलावा विराट का कपड़े और जूते का भी बिजनस है।

INPUT- JYOTI GOSWAMI

यह भी देखें :-