Visitors have accessed this post 1048 times.

पुरदिल नगर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेरहवीं संकीर्तन पदयात्रा महोत्सव पुर्दिल नगर से वृंदावन धाम को जाएगी । जो 18 दिसम्बर को पुरदिल नगर से रवाना होगी।
श्री बांके विहारी सेवा समिति के द्वारा जानकारी दी गयी कि पदयात्रा वृन्दावन धाम के लिये 18 दिसम्बर को श्री राम मंदिर मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरदिलनगर से चलकर 20 दिसम्बर को श्री धाम वृन्दावन पहुंचकर बाँके विहारी के दर्शन होंगे। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सभी से अपील की है कि पदयात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और पुण्य के भागीदार बनें। समस्त भक्तजन 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें इसके बाद रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा |

vinay

यह भी देखें :-