Visitors have accessed this post 856 times.

सिकन्दराराऊ : आगामी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद एआईएमआईएम के नगर पालिका अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी मुशीर कुरैशी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान से मेरठ में आवास पर मुलाकात की। संभावित प्रत्याशी मुशीर कुरैशी ने प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान व नेताओं का फूलमाला से जोरदार स्वागत किया गया।
मुशीर ने बताया कि निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद सिकंदराराऊ पालिका अध्यक्ष की टिकट पर चर्चा की गई। वहीं मेहताब चौहान ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश के बाद टिकट को जल्द फाइनल कर दिया जाएगा। निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी को जितने लोगों ने आवेदन किया है, पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी मिलकर पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में लड़ाने का काम किया जाएगा। किसी ने भी पार्टी के खिलाफ जाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर में एआईएमआईएम पार्टी की नीतियों के बारे में घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जाए। पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया तो चुनाव में राजनीति दलों में खलबली मच जाएगी। एआईएमआईएम प्रत्याशी की भारी बहुमत से विजय होगी।

vinay

यह भी देखें :-