Visitors have accessed this post 818 times.
सिकंदराराऊ : शनिवार को क्रिसमस डे पर टैगोर इन्टरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अधिकांश छात्र छात्राएँ सेंटा क्लाज के वेश में आए । मुख्य सेंटा क्लाज में अर्पित, आर्यन शर्मा, यश पचौरी एवं कृष्णा ने छात्र छात्राओं को उपहार वितरित कर उनका मनोरंजन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने छात्र छात्राओं को प्रभु ईसा के जीवन चरित्र से शिक्षा लेने व उनके आदर्शो पर चलने को कहा। हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की गुंजायमान ध्वनियों से विद्यालय प्रागण गूंज गया।
कार्यक्रम संचालन में ब्रजेश शर्मा, श्रीमती संध्या जादौन, श्रीमती ममता सिंह, प्रकाश वार्ष्णेय, कु० भक्ति शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने यथोचित सहयोग दिया।

यह भी देखें :-









