Visitors have accessed this post 870 times.

सिकंदराराऊ : नगर पालिका परिषद द्वारा नगरपालिका प्रांगण एवं पंत चौराहा पर रैन बसेरा की स्थापना की गई है । अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने रात्रि के समय भ्रमण करके रेन बसेरा तथा अलाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेन बसेरा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने नगर में अलाव जलाने हेतु चयनित स्थानों पुरानी तहसील, पंत चौराहा, सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, गौशाला आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करके वहां जलाए जा रहे अलाव की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ कपिल कुमार, पवन शर्मा मौजूद रहे।

vinay