breaking 1

Visitors have accessed this post 816 times.

सिकंदराराऊ : ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पास कर दूसरे गांव में पंचायत घर बनाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी तथा डीपीआरओ से शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है।
गांव पंचायत बढ़ांनू निवासी बॉबी सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में शासन द्वारा नवीन पंचायत घर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान अपने गांव उम्मेदपुर में पंचायत घर बनवाना चाहता है जबकि गांव बढांनू में पंचायत घर के लिए जमीन उपलब्ध है। आरोप है कि प्रधान ने अपनी निजी जमीन पर पंचायत घर बनाने के प्रस्ताव पर कूटरचित फर्जी प्रस्ताव तैयार किया। इसमें 11 में से 9 ग्राम सदस्यों का अनुमोदन नहीं है उनके हस्ताक्षर फर्जी है।
शिकायत करने वाले ग्राम पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह, माया देवी, विनोद कुमार, अर्चना देवी, किरण देवी, गया प्रसाद, कलावती आदि ने मामले की जांच कर प्रधान पर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही शिकायत करने वाले ग्रामीणों में निर्दोष कुमार, सोमवीर सिंह, रविंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण, लटूरी सिंह, नीरज शर्मा, अजय कुमार, शिवम, राकेश, जतन कुमार, सत्यदेव सिंह, सोनू ,श्रीपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गंगा सिंह, संजय, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, विशाल कुमार, महेश चंद्र, नन्नू ,नीलेश कुमार, दिनेश, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, हरीश कुमार ,पप्पू, दीपक, करण, शीलेंद्र, नितिन आदि शामिल हैं।

vinay

यह भी देखें :-