Visitors have accessed this post 369 times.

हाथरस : 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में मथुरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर सैकड़ों भाजपाइयों के साथ बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई, जिसमें भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा उद्बोधन में यह कहा गया कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान की रचना की गई जो कि हमारे लिए एक बहुत गर्व का विषय है, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज के साथ-साथ शोषित वंचित दलित समाज के लिए बहुत ही प्रेरणादायक और आज उनकी जयंती पर पूरा विश्व उनको याद कर उनके चरणों में नमन कर रहा है, जयंती में उपस्थित रहने वालों में भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ-साथ विनोद चौधरी महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, राम कुमार माहेश्वरी,राजकुमारी चौहान, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान,धीरज जैन, रजत अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर,महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, दंबेश चक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :-