Visitors have accessed this post 406 times.
सिकंदराराऊ : क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी कुमार का स्वागत समारोह साधन सहकारी समिति बरतर खास पर सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक ने की व संचालन महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है। उसे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। किसानों की हर समस्या का समाधान कराया जायेगा।
अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराने में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने अहम भूमिका सराहनीय रही।
इस अवसर पर रुम सिंह यादव, समाजसेवी हरपाल सिंह यादव,गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति लिमिटेड अगसौली, नागेन्द्रपाल सिंह अध्यक्ष सहकारी समिति अमृतपुर, ठाकुर योगेन्द्र सिंह एडवोकेट, मोहित कुमार मोनू, हसरुददीन शाह, धीरेन्द्र सिंह,अजय प्रताप सिंह, देवा बघेल, वीरपाल सिंह , सुनहरी लाल यादव प्रधान, संजीव कुमार, विनेश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।










