Visitors have accessed this post 726 times.
सिकंदराराऊ : डॉ बीआर अम्बेडकर जन्मदिवस आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख रास्तों के गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। अंबेडकर शोभा यात्रा का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर आयोजकों ने फूल माला पहना कर श्री सुमन का स्वागत किया ।शोभायात्रा में डॉ अम्बेडकर के अलावा गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फूले समेत कई झांकियां सजाई गई। रैली के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे एवं पुष्प वर्षा करके विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने पिछड़े और दबे कुचले समाज को सामाजिक न्याय दिलाने का काम किया।वह पूरे जीवन सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। आज उनके आदर्शों का अनुसरण करने की आवश्यकता है।
इस दौरान शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त रहे। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।


![]()
यह भी देखें :-









