Visitors have accessed this post 512 times.
सहपऊ। नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत सहपऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रविवार को नीलेश कुमार उर्फ भोला की पत्नी राधिका ने बसपा प्रत्याशी के रूप में सादाबाद तहसील परिसर स्थित नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार अजय संतोषी और एबीएसए के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया ।
राधिका ने कहा कि वह सहपऊ नगर के विकास के लिए प्रतिबद्घ हैं। नगर की सड़क, पानी, सफाई आदि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की मांग की। इस मौके पर नीलेश कुमार, भगवान सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
INPUT – AKHILESH VARSHNEY









