Visitors have accessed this post 523 times.
गर्मी के मौसम में आम लोगों को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ मिल सकें, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क बनी हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सादाबाद के गांव नारायणपुरबाद सादाबाद से एक दुग्ध कारोबारी के दूध के कलेक्शन से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया गया है। इसी तरह मथुरा अड्डे से एक शीतलपेय की दुकान से एक्स चॉइस कोल्ड ड्रिंक का नमूना भरा गया है, इसे भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होने बताया कि कई स्थानों पर सड़े गले कटे फलों को भी फिंकवाया गया है और विक्रेताओं को गर्मी के मौसम में इस तरह के फलों की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
INPUT – BUERO REPORT









