Visitors have accessed this post 47 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह रहे | मुख्य अतिथि चौ देवेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि पिछले 9 वर्ष में भारत उन्नति के साथ – साथ गौरव के भी पायदान चढ़ता जा रहा है | विकसित देश कि ओर बढ़ते हुए आज विश्वगुरु की ओर भी अग्रसर है | भारत के प्रधानमंत्री जब भी विदेश में जाते है तो उनके स्वागत के लिए बड़े – बड़े देशो के राष्ट्र अध्यक्ष अपने प्रोटोकॉल को तोड़कर उनका अभिवादन करने में अपने सम्मान की अनुभूति कर रहे है | ऐसा पिछले 9 साल में जो देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर विश्वास दिखाया है यह उसी का परिणाम है ये केवल विश्व में मोदी जी का सम्मान नहीं है बल्कि भारत के 140 करोड़ जनता का सम्मान है |इसके साथ- साथ मुख्य अतिथि ने महासम्पर्क अभियान में लगे हुए जनप्रतिनिधिगण, जिला पधाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण, मंडल प्रभारी, मंडल अभियान टोली से कहा कि आप सभी सम्पर्क कार्यक्रमों के फोटो सरल ऐप पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में फोटो अपलोड करे जिससे की आपके द्वारा किये गए कार्य प्रदेश कार्यालय तक पहुँच सके | जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी पधाधिकारी का धन्यबाद देते हुए कहा कि 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की योजनाये और प्रदेश सरकार की योजनाये सिर्फ आम जनता को समर्पित है | इसके साथ ही जो भाजपा की अन्त्योदय की मूल भावना है उसी को ध्यान में रखकर सरकारे काम कर रही है | मेरा सभी पधाधिकारीगणों से आग्रह है कि आप अपने संपर्क में आने वाले लोगो के बीच में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विश्व पटल पर भारत के बढ़ते सम्मान को रखे और साथ साथ उनके फोटो को सरल ऐप पर अपलोड करें और 2024 में मा० नरेन्द्र मोदी जी को देश की कमान तीसरी बार सौपने का संकल्प ले | बैठक का सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | इस बैठक में सि० राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमादेवी मदनावत, हरिशंकर राना, प्रेमसिंह कुशवाहा, संतोष पथौर, सुनील गौतम, अविनाथ तिवारी, अनिल सिसोदिया, विष्णु बघेल, डा० मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, राजेश सिंह गुड्डू, चौ० रामकुमार वर्मा, रामवीर सिंह भैयाजी, रामकुमार माहेश्वरी, कुशलपाल सिंह पौरुष, दुर्गेश नंदनी, जयपाल सिंह, विशाल गुप्ता, धर्मेन्द्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, धुर्व शर्मा, शरद माहेश्वरी, अंशुल शर्मा, राजपाल सिंह, अनिल पराशर, राजेंद्र सिंह धाकरे, चौ० हम्वीर सिंह, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, अनुराग अन्गिहोती, हाफिज सब्बीर अहमद, अंकुर सिसोदिया, नीरेश कुमार, गगन शर्मा, नितिन गौतम, डा० हरिकुमार, महेश वर्मा, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |