Visitors have accessed this post 12 times.

सासनी क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान से पधारीं संत श्री श्यामा दीदी जी ने गौ संरक्षण और गौ आधारित कृषि को लेकर अपने विचार रखे। संत श्री श्यामा दीदी जी ने गौ माता को राष्ट्र माता के रूप में सम्मान देने की बात कही। उन्होंने गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गौ आयोग कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से गौ आधारित खेती को अपनाने और कृषि में प्राकृतिक तरीकों को बढ़ावा देने की अपील की। बैठक में गौ सेवा और संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में गौ सेवक रवि चौधरी, प्रवीण देव रावत, प्रमोद पांडे, जतिन, बबलू शर्मा, मीनेश, गोलू, सुमन, गिर्राज कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने गौ संरक्षण और गौ आधारित कृषि के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

INPUT – DEV PRAKASH DE