Visitors have accessed this post 967 times.


लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग के भागीदारी भवन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा नेता तस्लीम अहमद वारसी ने समाज कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं हाथरस जनपद प्रभारी मंत्री असीम अरुण से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें ग्रामीण क्षेत्र में चलाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए बसों का संचालन कराए जाने की मांग की गई।
जिन ग्रामीण क्षेत्रों में बस चलाए जाने की मांग है उनमें एटा सिकंदराराऊ कैलोरा चौराहा सासनी इगलास, नोएडा, एटा सिकंदराराऊ, सासनी इगलास मथुरा ,एटा सिकंदराराऊ सासनी दिल्ली ,एटा सिकंदराराऊ गोपी विजयगढ़ होते हुए नोएडा को बसें चलवाई जाएं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवगमन सुविधा पूर्वक बना रहे ।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-