Visitors have accessed this post 915 times.

रायपुर : प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की आनलाइन बैठक आज सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश के जिलों, ब्लाको,के पदाधिकारी शामिल हुए जिसमे सभी ने पत्रकार एकता की बात करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून जो बनाया है उसमे काफी खामी का जिक्र किया गया और उस कानून पत्रकारों के लिए अधूरा कानून कहा गया जिसमे कानून तो बना लेकिन पत्रकारों की सुरक्षा जैसी कोई बात का जिक्र नही है इस कानून में बहुत कुछ और जोड़ना अभी बाकी है जिसके लिए संगठन की एक आगामी अगस्त माह में बैठक रखी जायेगी जिसमे आधे अधूरे पत्रकार सुरक्षा कानून को आगे किस प्रकार सरकार से बात की जाए या आंदोलन की रूपरेखा तय की जाए वो तय किया जायेगा इसके अलावा सरकार से बात की जाएगी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा,दुर्घटना बीमा,पत्रकारों के बच्चो को फ्री शिक्षा, आवागमन के लिए फ्री बस सुविधा की बात पर भी सरकार से मांग की जाएगी ।