Visitors have accessed this post 90 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 77वां स्वतंत्रता दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह एवं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के साथ संयुक्त रूप से ध्वज रोहण कर हर्ष उल्लास के साथ मिठाई वितरण कर मनाया गया | जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि आज भारत की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण हो गए है मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया था क्योकि इसी दिन महात्मा गाँधी ने ‘नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी | हम सभी आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है क्योकि भारत को अग्रेजो की गुलामी से आजादी मिली थी, देश को स्वतंत्र कराने के लिए जिन राष्ट्र सपूतो ने वलिदान दिए और बहुत कष्ट सहन किये उसको याद करने का दिन है | जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जो युवा पीढ़ी यह आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के महत्व को बेहतर ढंग से नहीं जानती है कई विचारधाराओं में बटी हुई पीढ़ी गुमराही के एक चौराहे पर खड़ी है ऐसे में उनको देश के इतिहास और वर्तमान से जोड़ना जरुरी है इसीलिए आज पूरे देश में अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है एवं भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बहुत जल्द भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी | सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आज भारत एक परमाणु शक्ति होने के साथ ही बड़ी सैन्य शक्ति भी है यही नहीं चाँद और मंगल पर मानव रहित मिशन भेजने वाले 5 देशो की सूची में भारत का नाम भी शामिल है जो कि हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने बहुत कम खर्चो में मंगल मिशन को पहली बार में ही सफल बनाया और उत्पादन में भी भारत ने कई देशो को पीछे छोड़ दिया है | इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरिशंकर राना, जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, संतराज सिंह, विष्णु बघेल, सुनीता वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, मोहित बघेल, सत्यपाल सिंह मदनावत, संजय सक्सेना, मोहित शर्मा, मुंशीराम चटावले, दयावती चटावले, स्मृति पाठक, मोहन पंडित, मूलचंद वार्ष्णेय, शरद माहेश्वरी, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सचिन वर्मा, हरीश सेंगर, पंकज पालावत, रजत अग्रवाल, नवनीत गौतम, प्रवीन कुमार, अभिषेक शर्मा, शुभम मंडल, अमन गोस्वामी, विकास माहौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |