Visitors have accessed this post 886 times.
सिकंदराराऊ ; टैगोर इन्टरनेशनल स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व। प्रबन्धक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित किया व मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया गया और छात्राओं द्वारा स्वागतगान प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संध्या जादोन ने किया।
इस अवसर पर अश्वनी वार्ष्णेय एवं गीता तनेजा, ब्रजेश शर्मा, अश्वनी वार्ष्णेय,सुमन प्रकाश, सुनील कुमार, ममता सिंह,सुषमा यादव,भक्ति शर्मा, प्रकाश वार्ष्णेय, सुधीर चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









