breaking 1

Visitors have accessed this post 139 times.

सिकंदराराऊ : यश भारती डॉ.विष्णु सक्सेना द्वारा स्थापित सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन 23 सितंबर शनिवार को शाम 7 बजे हुमेरा मैरिज होम सिकंदराराऊ में आयोजित किया जाएगा। गत वर्ष अपरिहार्य कारण से आयोजन न होने के कारण इस बार दो वर्षों के इस संयुक्त कार्यक्रम में डॉ. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-7 शैलेंद्र मधुर को तथा डॉ.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-8 अजात शत्रु को प्रदान किया जा रहा है, साथ ही ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे युवा गीतकारों की खोज के लिए प्रयास-6 की विजेता रचना उन्याल तथा प्रयास 7 की विजेता रश्मि शर्मा को प्रदान किया जाएगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु 4 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा जिनमें दो शिक्षक सुभाष शर्मा और नसीम बेगम को कृष्णकांत देव गर्ग सम्मान तथा श्रीमती आशा पुंढीर और श्योराज सिंह यादव को विमला विश्वनाथ सहाय शिक्षक सम्मान दिया जाएगा।
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सारांश सक्सैना एवं सचिव चित्रांश सक्सैना ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि चंद्र शेखर कुलपति राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय अलीगढ़, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी उदय पुंढीर होंगे।
इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कविसम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें रामेंद्र त्रिपाठी, सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव, डा.सोनरूपा विशाल, गोविंद राठी, तथा शिवम आजाद काव्यपाठ करेंगे। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम नगर के दिवंगत कवि कुंवर पाल शर्मा कुंवर को समर्पित रहेगा।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :