Visitors have accessed this post 133 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर नारीशक्ति वंदन महिला सम्मलेन एवं अनुसूचित वर्ग सम्मलेन हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की | मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री हेमेन्द्र शर्मा रहे | मुख्य वक्ता ने बोलते हुए कहा कि अनुसूचित मोर्चा के द्वारा ब्रज क्षेत्र में एक विशाल अनुसूचित मोर्चा सम्मलेन किया जाना है | जनपद को 10000 संख्या का लक्ष्य दिया गया है, जिसमे अपने जनपद से 200 बसों एवं 250 चार पहिया निजी वाहनों से अनुसूचित वर्ग सम्मलेन में भाजपा कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे | सम्मलेन में अनुसूचित मोर्चा के सभी प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ तक के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सम्मलेन को सफल बनाने हेतु योजना,रचना बनानी है | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने अनुसूचित वर्ग के डा० भीमराव अम्वेडकर के नाम पञ्चतीर्थ स्थल का निर्माण कराया है एवं अन्य महापुरुषों के नाम पर भी मुर्तिया एवं पार्को का निर्माण कराया है एवं अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाये चलाई गई है | आज अनुसूचित वर्ग का भारतीय जनता पार्टी के प्रति बहुत रुझान बढ़ा है | पूरे जनपद से अनुसूचित वर्ग बाहुल्य ग्राम पंचायत एवं बस्तियों में बस लगाकर कार्यकर्ताओं को इस सम्मलेन में ले जाना है | इसके अलावा नारीशक्ति वंदन महिला सम्मलेन भी जनपद की प्रत्येक विधानसभा आयोजित होना है | जिसकी पूरी रचना इस बैठक में तैयार की गई | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति को अधिकार दिलाने के उदेश्य से आजादी के 75 वर्ष बाद नारीशक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित कराकर नारीशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का रास्ता प्रशस्त किया है | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने आये सभी आगुन्तको का ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि अनुसूचित वर्ग सम्मलेन एवं नारीशक्ति वंदन महिला सम्मलेन को सभी कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र से जो लक्ष्य मिला है उसको पूर्ण निष्ठा के साथ मिलकर पूरा करेंगे | और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेंगे | उपरोक्त कार्यशाला का सञ्चालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय एवं हरिशंकर राना ने किया | कार्यशाला में मा० सांसद राजवीर सिंह दिलेर, अध्यक्ष जिला पंचायत सीमा उपाध्याय, सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर, डौली माहौर, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर, महेंद्र सिंह आचार्य, दुर्गेश नंदनी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, स्मृति पाठक कमलेश शर्मा, प्रमोद कुमारी सेंगर, कुसुम गुप्ता, राजवाला ठेनुआ, सपना दीक्षित, मनीषा गोस्वामी, सुशीला चौहान, प्रिया मित्तल, सोनिया नारंग, संतोष जोशी, सविता दीक्षित, बबली सिंह, संतोष पौरुष, सीमा कुशवाहा, जीतेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, , राजुराज एड, भगवान् सिंह भारती, गुरदीप राज निरंकारी, चरण सिंह सागर, अमन कुमार परासर, कुलदीप निबोरिया, रामप्रकाश सिंह, लालबहादुर रावल, यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गाँधी, रामवीर सिंह परमार, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, राजपाल सिंह, शिवदेव दीक्षित, धुर्व शर्मा, नीरज वैश्य, ओजवीर सिंह राणा, दीपक उपाध्याय, रामकुमार वर्मा, जयपाल सिंह चौहान, कुशलपाल सिंह पौरुष, सुरेन्द्र सिंह, रामकुमार माहेश्वरी, विपिनलाल पुंडीर, देवचन्द्र गौड़, अविनाश तिवारी, सुनील गौतम, प्रेमसिंह कुशवाहा, संतराज सिंह, प्रमोद सेंगर, अनिल सिसोदिया, डा० मथुरा प्रसाद, राजेंद्र चौधरी, विष्णु बघेल, हरस्वरूप वर्मा, राधेश्याम पागल, तपन जोहर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :