Visitors have accessed this post 188 times.

आपको बता दें कि राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ ने कल्पेश शर्मा पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा निवासी जलालपुर लाडपुर को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।इससे पूर्व संगठन द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।जिसकी कार्यशेली को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत करके प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।कल्पेश शर्मा एक लंबे समय से गौसेवक के रूप में देखे जाते रहे हैं।जिसमें उनकी टीम द्वारा घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त गौंवश का प्रारंभिक उपचार कर गौ अस्पताल अथवा गौशाला भिजवाते रहते हैं।लगभग दस वर्षो से गौसेवा में कार्यरत कल्पेश शर्मा अनेकों संगठनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनके द्वारा अनेकों निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रम पहुचवाया गया हैं।
उनकी मानव एवं जीव सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ ने संगठनात्म रूप से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं कल्पेश शर्मा का कहना हैं कि उनकी टीम द्वारा सभी घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त जीवों का उपचार क्षेत्र में करवाया जा रहा हैं संगठन द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारी के अनुरूप सभी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी साथ हीं जीवों पे होने वाली क्रूरता के प्रति कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए टीम सहित तैयार हैं।

INPUT – DHARMENDRA KUMAR