Visitors have accessed this post 572 times.
हाथरस : रोजगार भारती करवा चौथ को “सौभाग्य महोत्सव “के रूप में मना रहे हैं इस उपलक्ष में शहर के विभिन्न स्थानों पर दिनांक 30 और 31 तारीख को मेहंदी के स्टाल लगा रहे हैं रोजगार भारती हाथरस जिले की मेहंदी आयाम की संयोजक श्रीमती शालिनी पाठक ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में मेहंदी के स्थल लगवा रहे हैं शहर के अलीगढ़ रोड बागल मार्ग, रामलीला ग्राउंड, वसुंधरा एनक्लेव एवं रोशन विहार कॉलोनी पर स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें रोजगार भारती से प्रशिक्षित महिलाएं सुंदर-सुंदर मेहंदी उचित दरों पर लगाएंगी रोजगार भारती का उद्देश्य जिले में छोटे-छोटे कामों के जरिए लोगों को प्रशिक्षण करके उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराना है जिससे उनको स्वावलंबी बनाया जा सके शहर की सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि रोजगार भारती द्वारा लगाए जा रहे स्टॉल पर जाकर प्रशिक्षित महिलाओं से मेहंदी लगवा कर करवा चौथ के त्यौहार को स्वाभिमान से मनाए|
INPUT – DEV PRAKASH
यह भी देखें:-









