Visitors have accessed this post 900 times.

सिकंदराराऊ। भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर में हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व डॉ राहुल कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति की राष्ट्रीय संरक्षिका महादेवी यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। भाईचारा सेवा समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
शोक सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, नरेन्द्र सिंह जादौन, आतिश सोलंकी, देवा बघेल, राम मोहन यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, मृदुल यादव एडवोकेट रनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, सुरेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी