Visitors have accessed this post 755 times.

सिकंदराराऊ। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आये अक्षत ,मंदिर का फ़ोटो और निमंत्रण पत्रक को भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर दयानंद बस्ती नौरंगाबाद पश्चिमी में घर-घर पहुंची। विश्व हिन्दू परिषद ,बजरंगदल, आरएसएस,भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और निमंत्रण देने का काम शुरू किया। कार्यकर्ताओं की टोली आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ न्योता लेकर उनके घर पहुंच रही हैं। टोली के सभी सदस्य जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

निमंत्रण टोली में नीरज अग्रवाल, राधेकान्त सक्सेना, मुकुल गुप्ता पूर्व सभासद, भानु प्रताप सक्सेना, बिजेंद्र सक्सेना, पवन वार्ष्णेय, मनीष कुलश्रेष्ठ, राजेश भारद्वाज, दीपिका कुलश्रेष्ठ, शिल्पा माहेश्वरी, वंदना कुलश्रेष्ठ, भावना माहेश्वरी, रेखा गुप्ता आदि मौजूद थे।

इनपुट: विनय चतुर्वेदी