Visitors have accessed this post 845 times.
सिकंदराराऊ । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नमो एप डाउनलोड कराया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा सिकंदराराऊ के मण्डल अध्यक्ष अतर खान ने की ।
बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा नेता तस्लीम अहमद वारसी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिकंदराराऊ विधानसभा में 60 हजार नमो एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य रखा गया है। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट जाएं।
इस अवसर पर आमिर सिद्दीकी, शादान कादरी, आरिफ सिद्दीकी, नाजिया कुरैशी, फैशल वारसी, शरिया कुरैशी, आज़ाद खान आदि लोग मौजूद थे।
इनपुट: विनय चतुर्वेदी









