Visitors have accessed this post 88 times.

सिकंदराराऊ : कस्वा कचौरा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत वितरण अभियान के अन्तर्गत कलश यात्रा
निकाली गयी। अक्षत कलश शोभायात्रा का जिला प्रचारक मुनेन्द्र जी एवं विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा ने शुभारंभ किया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण करके शामिल हुईं।
कलश यात्रा में महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती, डॉ चन्द्रकान्ता जी,तुलसीदास जी तहसील प्रचारक सिकन्द्राराऊ, पंकज कुमार शर्मा खण्ड कार्यवाह, देवेंद्र राघव, मुकेश चौहान, योगेश परमार ,जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, बृजेश चौहान ,रामकिशोर शर्मा, विष्णु कांत दीक्षित, महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, नितिन पुंढीर, सुबोध गुप्ता, राजेंद्र सूफी, विपिन लाल, देवकांत कौशिक ,नरेन्द्र सिंह जादौन , बीरेश शर्मा, नागेन्द्र सिंह चौहान , नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक यादव प्रधान कचौरा, रामकिशन बबलू, रिंकू यादव,धीरु पुंढीर आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-