Visitors have accessed this post 782 times.
हाथरस : वाटर वर्क्स कार्यालय में जल-कल टैक्नीकल कर्मचारीसंघ द्वारा 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कार्यालय पर ध्वाजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें, पालिकाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी को 75 वें गणतन्त्र दिवस की बधाई दी तथा वाटर वर्क्स कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि जल-कल विभाग नगर पालिका की रीड़ है तथा शहर को स्वच्छ रखने व पेयजल आपूर्ति में महत्वपूर्ण रोल है। कार्यक्रम का संचालन दीपक पाठक द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों में सहायक अभियन्ता श्री सोमप्रकाश, जे.ई. हर्षवर्धन, संचालक दीपक पाठक, अशोक गोला, दिनेशनन्हे, अतुल चौधरी, चौधरी राघवेन्द्र सिंह, टेकपाल कुशवाह, देवेश गौतम, ब्रजेश शुक्ला, विपुल गौड़, तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









