Visitors have accessed this post 139 times.

सिकंदराराऊ : ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंदराराऊ पर “हमारा आँगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के 40 निपुण बच्चों के साथ साथ जिला स्तरीय, मंडलीय स्तरीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वर्तमान में संचालित को लोकोटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के लिए नवीन प्रकाशित पुस्तकों एवं किट व वंडर बॉक्स के बारे में भी बताया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार द्वारा बालबाटिका , बेसिक शिक्षा विभाग व आई. सी.डी. एस.विभाग के समन्वय से चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में दीपिका उपाध्याय, यास्मीन अख्तर, डॉली तोमर व दिव्या सिंह द्वारा आकर्षक टी.एल.एम. प्रदर्शनी, बालबाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया l इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, ए. डी.ओ. पंचायत, सी. डी. पी. ओ., डी. सी. एम.डी. एम. अरविंद शर्मा, समस्त एस. आर. जी. ए.आर. पी. , विजयवीर सिंह, कृष्णकांत कौशिक, मुनेश कुमार, संदीप तिवारी, विनोद कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, आलोक जैन, एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रि छात्र छात्रा एवं अभिभावक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन सोमानी ने किया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-