breaking 1

Visitors have accessed this post 532 times.

सिकंदराराऊ : शनिवार को अधिवक्ता सयुंक्त संघर्ष समिति सिकन्दराराऊ की एक आवश्यक बैठक दी वार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के सभागार में नवनिर्मित वाह्य न्यायालय में चैंबर्स की मांग को लेकर तथा आंदोलन तेज करने की रणनीति को लेकर डी.के.सिंह चौहान एड. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जयप्रकाश गुप्ता एड. ने किया।
अधिवक्ता सयुंक्त संघर्ष समिति सिकन्दराराऊ के सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल माननीय न्यायमूर्ति प्रशासनिक जज , महानिंबधक इलाहाबाद से मिलने जायेगा तथा अधिवक्तागण को नवनिर्मित वाह्य न्यायालय में चैंबर्स आवंटित होने तक सभी अधिवक्तागण सभी न्यायालय के न्यायिक कार्य से विरत रहेगें।
बैठक में डी.के.सिंह चौहान, आनंद पालीवाल, ओमप्रकाश गौतम, जयप्रकाश गुप्ता, अजय पुण्ढीर, मुरारीलाल शर्मा, हुकम सिंह बघेल, सुरेन्द्र वशिष्ठ, धर्मवीर सिंह यादव, बृजभान सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, संजय यादव, नरेश कुमार बघेल, अभय चौहान, बृजेश यादव, बनी सिंह बघेल, प्रमोद बघेल, नीरज यादव, सलीम कुरैशी, समाज प्रिय रत्न, प्रबल प्रताप सिंह, वीरु सिंह, प्रियांशु दरगढ़, गौरव चौहान आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-