Visitors have accessed this post 982 times.
सिकंदराराऊ : उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ द्वारा हिंदी प्रोत्साहन समिति के माध्यम से 20 मार्च को दोपहर 2 बजे से अधिवक्ता कक्ष में सोशल मीडिया के युग में हिंदी की दिशा और दशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।
उक्त संगोष्ठी में स्थानीय विद्वानों के अलावा डॉ उमाशंकर राही, डॉ अनिल बौहरे, डॉ गया प्रसाद मौर्य रजत, डॉ सौरभ कांत शर्मा, पवन बाथम व नरेंद्र गरल अपने विचार व्यक्त करेंगे।
हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने सभी हिंदी एवं काव्य प्रेमियों से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









