Visitors have accessed this post 886 times.
हाथरस में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक के साथ परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया ।जिसमें कक्षा 6 से 11 तक के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य श्री बृजवीर सिंह जी द्वारा शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया साथ ही शिक्षक अभिभावक संघ की मीटिंग में निरंतर सक्रिय योगदान देने के उपलक्ष्य में अभिभावक के रूप में श्रीमती रेखा देवी और श्रीमती मीना देवी को भी मंच से पुरस्कृत किया गया। एसआरजी अजय शर्मा द्वारा संचालन किया गया और विगत वर्ष की उपलब्धियों के साथ आगामी शैक्षिक सत्र की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। इस मौके पर डॉक्टर बृजभूषण परीक्षा प्रभारी अविनाश कुमार गुप्ता अविनाश यादव (SRG) ,संजीव कुमार ,राजेश यादव,जितेंद्र सिंह,सत्यवीर सिंह आदि शिक्षक तथा अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

INPUT – DEV PRAKASH
यह भी देखें:-









