Visitors have accessed this post 773 times.
सिकंदराराऊ : स्थानीय कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार देवेश सिसोदिया को कल दिल्ली कनॉट प्लेस में होने वाले अंतराष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
अन्तराष्ट्रीट काव्य प्रेमी मंच तंजानिया के संयोजन में कल दिल्ली के कनॉट प्लेस में विश्व विख्यात पुस्तक भारत को जाने का विमोचन किया जाएगा जिसमे लगभग 50 देशों के कवि और साहित्यकार भाग लेंगे।
तीन बार गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके कवि एवं साहित्यकार देवेश सिसोदिया का भी इस संस्था द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
जानकारी देते हुए कवि देवेश सिसोदिया ने बताया कि भारत को जाने पुस्तक में उन्होंने लद्दाख राज्य के लिए समन्वयक रह कर दोहों ओर चौपाइयों के माध्यम से पूरा चित्रण किया था। उसी के चलते संस्था यह सम्मान दे रही है।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









