Visitors have accessed this post 600 times.
हाथरस : विगत दिनों कश्मीर के अखनूर में हुई घटना में जिला हाथरस से एक बस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई थी एवं कई लोग घायल हो गए थे, इसी के निमित्त आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मृतकों को 2 लाख एवं घायलों को पचास हजार की राशि के चेक भेजे गए थे, ग्राम मझोला के विद्यालय में हाथरस लोकसभा के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने चेकों का वितरण मृतकों के परिजनों एवं घायलों को किया इस अवसर पर एसडीएम हाथरस सदर नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मंडल अध्यक्ष नीरेश कुमार सिंह, नानक चंद पचौरी आदि उपस्थित रहे ।









