Visitors have accessed this post 644 times.
हाथरस : ब्रज के लक्खी मेला श्री दाऊ जी महाराज में आयोजित होने वाले संगीत सम्मलेन का सयोंजक सौरभ शर्मा को बनाये जाने के पश्चात आज उन्होंने पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के आवास पर पहुँच कर उनसे भेंट की पालिकाध्यक्ष द्वारा उनका पटका, शाल पहना कर तथा छवि चित्र भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू , अनुराग अग्निहोत्री ( जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), गौरव रावत ( प्रान्त प्रमुख ए.बी.वी.पी.), रजत चौधरी ( जिला महामंत्री युवा मोर्चा ), अभिषेक शर्मा ( जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), विकास शर्मा (सोशल मिडिया प्रभारी), अजीत दीक्षित ( सयोंजक पुलिस प्रशासन कार्यक्रम), कृष्णा चौधरी मीतई,प्रधान जी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे |









