
Visitors have accessed this post 816 times.
पुरदिल नगर : विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मन्दिर बिजौली, अलीगढ़ में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में ब्रज प्रदेश के 12 जिले के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती शिशु मन्दिर पुरदिल नगर के भैया मोहन ने प्राइमरी लेबल की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड, 200 मीटर व लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया, साथ ही जूनियर वर्ग में भैया निशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा व प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी ने दोनों छात्रों की सफलता के लिए बधाई दी।
इनपुट : पुष्पकांत शर्मा
यह भी देखें : वृन्दावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने बताईं महत्वपूर्ण बात








