Visitors have accessed this post 1037 times.

सिकंदराराऊ : सोमवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. हिमांशु राय के प्रभारत्व में स्वच्छ्ता पखवाड़ा मनाने के क्रम में ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यापक सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता के निर्णयकर्ता प्रो. मंजू उपाध्याय और डॉ. गोविंद अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रस्तुत विचारों के आधार पर उन्हें विभिन्न स्थान प्रदान किए, जिसमें प्रथम स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका को, द्वितीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अंकित कुमार को और तृतीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सूरमा को प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम, जैसे- स्वच्छ्ता रैली, स्वच्छ यूनिफार्म प्रतियोगिता, स्वच्छ एवं आदर्श गाँव भ्रमण आदि कार्यक्रमों का आयोजन होना भी प्रस्तावित है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्ध्दन किया और आत्मनिर्भर भारत के लिए उनके विचारों और प्रयासों की प्रशंसा की।
इस सुअवसर पर प्रो. विनीता, डॉ. अज़ब सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अरवेश कुमार, बृजमोहन एवं राय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :