Visitors have accessed this post 1007 times.
हाथरस : अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर जाट समाज के होनहार युवा अभिषेक चौधरी का आईएएस बनने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। स्वागत कर्ताओं में प्रताप चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष), प्रमेन्द्र गावर (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट महासभा), रामकुमार वर्मा, महेंद्र सिंह आचार्य (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), रामनारायण वर्मा, कोमल सिंह, नितिन चौधरी, सतेंद्र फौजदार, जितेन्द्र भदौतिया, विवेक चौधरी, मान सिंह प्रधान, मनोज चौधरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह में वक्ताओं ने अभिषेक चौधरी की इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरव का विषय बताया और युवाओं को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :









