Visitors have accessed this post 14 times.
सिकंदराराऊ : भारत रत्न देश के प्रथम गृह मंत्री एबं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती समारोह भाजपा पूरे देश में बड़े ही उत्साह एवं उत्सव के रूप में मना रही है। आज इस अवसर पर सिकंदराराव के साईं आंनद बल्लभ कॉलेज में एक जन सभा एवं रन फार यूनिटी पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, एनसीसी कैडेट और हाथों मे तिरंगा लिए हुए बच्चे, घोष बजाते हुए बच्चे, एवं भारत माता कि जयकार करते हुए युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद, मुख्य अतिथि अनूप प्रधान बाल्मीकि सांसद हाथरस, सिकंदराराव के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने सभा को सम्बोधित किया। शरद माहेश्वरी जिलाध्यक्ष भाजपा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज पूरा देश सरदार पटेल की बदौलत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किये हुए है।
सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का निर्माण कराया।
विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरदार पटेल के कठोर निर्णय कि वजह से आज जूनागढ़, हैदराबाद और जम्बू कश्मीर का भारत में सफल विलय हो पाया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समापन की घोषणा का आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
पद यात्रा पंत चौराहा से आरम्भ होकर पैदल पैदल विधायक के कार्यलय पर समाप्त हुई जिसमें झांकी के रूप में सरदार पटेल का छवि चित्र लगा हुआ था। डीजे साउंड से देशभक्ति के गाने और जयकारे लग रहे थे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रताप पीलू भईया, हर्षकांत कुशवाहा चेयरमैन, राजेश गुड्डू सांसद प्रतिनिधि, अनुराग अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष युवामोर्चा, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मुकेश चौहान संयोजक, जयपाल सिंह चौहान , मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सचिन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार, जितेन्द्र राजपूत मंडल अध्यक्ष. गजेंद्र राणा, डॉ तरुण राणा,कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, मीना कुशवाहा, किशनवीर, मिथलेश चौहान, राबिया कुरैशी, नाजिमा कुरैशी, बृजमोहन गुप्ता, कुंजविहारी वर्मा, निर्मल दास, प्रवीण वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी, गिरीश मोहन गुप्ता, दाऊदयाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, अभितेस राजा, योगेश परमार, नीरज वैश्य, दीपक उपाध्याय, भानू सक्सेना , नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन, अजय जादौन, गोविन्द ठाकुर, विशाल राज चौहान, नेम सिंह जाटब, देवेंद्र सविता, प्रिन्स ठाकुर, शरद शर्मा, बीरेश पुंधीर, प्रवेश परमार, रानू चौहान, कमल नयन वार्ष्णेय, अनिल जादौन, वैभव गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, बिक्रम वर्मा, पिंटू कश्यप, भगवान दास माहौर, विनय माहेश्वरी, अमर दरगढ़,गौरव जाटव आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI











