Visitors have accessed this post 49 times.
हाथरस : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदन बनाने के उद्देश्य से हाथरस जनपद के पुलिस अधीक्षक चरणजीत नाथ सिंह ने फिर बदला करते हुए अरविंद कुमार सक्सेना को मुरसान कोतवाली की थी बड़ी जिम्मेदारी वहीं दूसरी ओर मुरसान कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी को उनके पद से हटाकर उन्हें विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
अरविंद कुमार सक्सेना एक मेहनती, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। कोतवाली सदर क्षेत्र में आगरा रोड चौकी प्रभारी रहते हुए उन्होंने अपनी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जनता के साथ बेहतर तालमेल से अच्छी पहचान बनाई। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संवेदनशील मामलों को सुलझाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनके अनुभव और सक्रियता से मुरसान क्षेत्र में पुलिसिंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, वीरेंद्र प्रताप गिरी ने 13 अक्टूबर 2025 को मुरसान कोतवाली का कार्यभार संभाला था और करीब छह महीने तक इस पद पर सेवाएं दीं। पुलिस विभाग में इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से कानून व्यवस्था और भी होगी सुद्रण ।
इनपुट : राहुल शर्मा









