Visitors have accessed this post 79 times.
हाथरस : शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। निर्वाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसी के चलते 28 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटरवर्क्स, Hathras के अंतर्गत आने वाले इलाकों में यह शटडाउन लिया जाएगा। विभाग ने बताया कि लाइन मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के चलते निर्धारित समय तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी, उनमें जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
INPUT – RAHUL SHARMA











