Visitors have accessed this post 105 times.
हाथरस जनपद की हसायन कोतवाली में बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा द्वारा नवनिर्मित पुलिस बैरक का फीता काटकर पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया गया। इस बैरक के निर्माण का उद्देश्य कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना है।

इस अवसर पर बैरक निर्माण में विशेष सहयोग देने वाले जिला पंचायत सदस्य रिंकू जादौन, महान कानकास्ट सलेमपुर, जीआर इंफ्रा उदयपुर, शुभम शर्मा, सेठ ओमप्रकाश यादव (चेयरमैन पति, हसायन), बृजेश चौहान (कोल्ड स्टोरेज), वीरेंद्र सिंह मास्टर, दुर्गा प्रसाद यादव, कृष्णवीर तथा बीपीसीएल गैस प्लांट के प्रतिनिधियों को भी सराहा गया। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा हसायन कोतवाली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


INPUT – YATENDRA PRATAP











