Visitors have accessed this post 299 times.

हाथरस : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक जिला बैठक रविवार को आगरा रोड स्थित गैलेक्सी होटल के पास श्रीनाथ जी सेवा सदन, श्याम कुंज में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र जी ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर संगठन अभी से सक्रिय हो गया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी से हरिद्वार में कुंभ का शुभारंभ होगा। प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर इस बार भी करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, दवा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। बैठक में विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष मोहित गौड़, जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री, जिला मंत्री अभि पंडित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA