Visitors have accessed this post 324 times.

हाथरस : दून पब्लिक स्कूल, ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित Recognition of International Dimension in Schools (RIDs) Award को वर्ष 2026-2029 के लिए प्राप्त किया है। यह सम्मान विद्यालय को वैश्विक शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विद्यार्थियों में अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है। नई दिल्ली स्थित न्यू मेरिडियन होटल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल, RIDs कोऑर्डिनेटर नम्रता अग्रवाल एवं रीटा शर्मा ने यह सम्मान ब्रिटिश काउंसिल इंडिया की कंट्री डायरेक्टर एलिसन बैरिट (MBE) तथा डायरेक्टर एग्जाम्स दीप अधिकारी से प्राप्त किया। ब्रिटिश काउंसिल के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के तहत दून पब्लिक स्कूल ने फ्रांस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नाइजीरिया, युगांडा, चीन और हंगरी सहित कई देशों की संस्कृति, शिक्षा और वैश्विक विषयों से जुड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैश्विक नागरिकता, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक समझ, संवाद कौशल और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला। प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने इस उपलब्धि को पूरे विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और हाथरस जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सोच के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026-2029 की यह मान्यता विद्यालय को वैश्विक शिक्षण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। दून पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे शहर का एक विद्यालय भी उत्कृष्ट शिक्षा, दूरदर्शी सोच और निरंतर नवाचार के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकता है। यह सम्मान न केवल विद्यालय बल्कि पूरे हाथरस जनपद के लिए गर्व का विषय है।

INPUT – RAHUL SHARMA