Visitors have accessed this post 60 times.
हाथरस : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा देशभक्ति एवं सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर RPF थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। RPF थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी जवानों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर RPF के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के माहौल में संपन्न हुआ।

INPUT – RAHUL SHARMA











