Visitors have accessed this post 53 times.

हाथरस के दून पब्लिक स्कूल, में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई हाथरस डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर जे.के. अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। समारोह का संचालन विद्यालय की हेड गर्ल आस्था पाठक एवं हेड बॉय अमन पौनिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल एवं कोऑर्डिनेटर नम्रता अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के समन्वयकों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 9 की छात्राओं आस्था उपाध्याय एवं अवनी सिंह की टीम ने कॉयर ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत किया, जबकि छात्र अनुराग ने बांसुरी वादन से कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। विद्यालय के हेड बॉय अमन पौनिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में लोकतंत्र के महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यालय को प्राप्त ब्रिटिश काउंसिल इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड (रीड्स 2026-29) से जुड़े शिक्षकों एवं टीम सदस्यों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सेकेंडरी विंग के छात्र माधव शर्मा को एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

INPUT – RAHUL SHARMA